BREAKING NEWS
KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया.. <<     SHOK SMAMCHAR : नहीं रहे कन्हैयालाल गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल.. <<     KHABAR : नगर परिषद मनासा की बैठक में शहर विकास से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : निर्जला एकादशी पर दुर्लभ योग, पढ़े आज का.. <<     KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 7:35 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के तहत तेन्दुपत्ता संग्राहकों को जूता, चप्पल व पानी की बोतल का वितरण, विधायक परिहार ने महिला संग्राहकों को वितरित की साडि‍यां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वन विभाग नीमच द्वारा मुख्यमंत्री चरणपादुका योजना के तहत नीमच-जीरन तहसील क्षेत्र के गांव भीमपुरा व गोपालपुरा में तेन्दुपत्ता संग्राहकों को जूता, चप्पल  व पानी की बोतल का वितरण किया गया। साथ ही महिला संग्राहकों को साडि‍यॉ भी वितरित की गई।  मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) संघ भोपाल के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष 2022 में जिन ग्रामीणों ने तेंदूपत्ता संग्रहण किया है, उन्हें साड़ी, जूता, चप्पल, पानी की बोतल आदि सामाग्री वितरित की गई है।

इसी कडी में माता मंदिर ग्राम भीमपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें घसुण्डी जागीर, पिपल्या जागीर, गांधीपुरा के संग्राहको को सामग्री वितरि‍त की गई। साथ ही गोपालपुरा (शा.मा.वि. गोपालपुरा) में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पावडाखुर्द, चौनपुरा, गुडला, हरवार के संग्राहको को उक्त सामग्री वितरि‍त की गई।  

कार्यक्रम में विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, मुख्यि अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्‍होने शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्यायणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी नीमच  एस.के. अटोदे ने वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। उपवनमण्डलाधिकारी नीमच दशरथ अखंड, वन परिक्षेत्र अधिकारी नीमच शरद जाटव ने संबल व एकलव्य योजना के बारे में ग्रामीणों को बताया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनग़र, जनपद सदस्य सुनीता लबाना,  सरपंच अमावली जागीर रमेश चंद्र भील, सरपंच घसुन्डी जागीर अंबालाल रावत, किशन अहिरवार, किशोर दास बैरागी, मधुसूदन राजौरा समेत अन्य जनप्रतिनिधि तथा वन परिक्षेत्र नीमच का संपूर्ण वन अमला उपस्थित था। 

कार्यक्रम के अंत में उपवनमण्डलाधिकारी नीमच दशरथ अखंड तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी नीमच शरद जाटव ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों एवं संग्राहको का आभार व्यक्त किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE