शाजापुर। कलेक्टर किशोर कन्याल ने आज मो बड़ोदिया निवासी वृद्ध उमराव पिता रूगनाथ को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कलेक्टर के भ्रमण के दौरान मो बड़ोदिया निवासी उमराव पिता रघुनाथ ने रोते हुए कलेक्टर को अपनी परेशानियों से अवगत कराते हुए बताया था कि वह अत्यंत गरीब है तथा उसे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर कलेक्टर कन्याल ने उसे गले लगाया उसके आंसू पौंछकर मानवीय संवेदना प्रकट करते हुए उसे 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान के लिये कहा था। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को मोबाईल पर निर्देश दिये थे कि उमराव की वृद्धावस्था पेंशन चालू करें तथा उसे शासन की अन्य योजनाओं के तहत सुविधाएं भी प्रदान करें।
कलेक्टर द्वारा मिली आर्थिक सहायता राशि का चेक पाकर वृद्ध उमराव ने भावुक होकर कलेक्टर को कोटी-कोटी धन्यवाद दिया।