BREAKING NEWS
KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया.. <<     SHOK SMAMCHAR : नहीं रहे कन्हैयालाल गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल.. <<     KHABAR : नगर परिषद मनासा की बैठक में शहर विकास से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : निर्जला एकादशी पर दुर्लभ योग, पढ़े आज का.. <<     KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 7:50 pm
KHABAR : कलेक्टर के निर्देशानुसार पोषण माह एवं मंगल दिवस के अवसर पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देशानुसार व जिला कार्यक्रम अधिकारी भदौरिया व सहायक संचालक नीलम चौहान के मार्गदर्शन में पोषण माह एवं मंगल दिवस के अवसर पर गौद भराई कार्यक्रम का आयोजन बेरछा के मक्सी सेक्टर की पर्यवेक्षक रंजना बामनिया द्वारा बर्डियासोन में किया गया। 
इस दौरान गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण पर चर्चा की गयी। साथ ही महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए व मतदान करने व 18 वर्ष से अधिक उम्र के बालक बालिकाओं का नाम मतदाता सूची में जुडवाने की समझाईश दी गयी। साथ ही डाक विभाग के डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम चलो गांव की ओर-संदेश खुशहाली के तहत शाजापुर ग्राम दिल्लौद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में दिल्लौद पंचायत के सभी ग्रामीण जन उपस्थित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसके ठाकरे प्रवर अधीक्षक डाकघर मालवा संभाग उज्जैन उपस्थित रहे। उनके द्वारा डाक विभाग में संचालित सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों से लेने का अनुरोध किया। सहायक अधीक्षक डाक शाजापुर वसुनिया द्वारा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की जानकारी शाजापुर ब्रांच मैनेजर दीपेश द्वारा दी गई। 
इस अवसर पर महिला बाल विकास पर्यवेक्षक अमिता माथुर एवं प्रीति गुप्ता उपस्थित थी। उन्होंने ग्रामीण जनों को बच्चों के पोषण आहार पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। मंच संचालन अनिल कौशल तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम में ही ग्रामीण बहनों को उपस्थित शाखा डाकपालों के द्वारा लाडली बहन बहन योजना राशि का भुगतान किया गया। इस दौरान पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओ व ग्राम के समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक किया और ग्राम काखर खेडा के आंगनवाड़ी केंद्र पर गौद भराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ और बच्चों को एलबेनडाज़ोल की गोलियां खिलाई गयी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE