शाजापुर। जनसुनवाई के दौरान तहसील कालापीपल के ग्राम श्यामपुर नानुखेड़ी की सजनबाई पति हरनाथ, लक्ष्मीबाई पति दरियावसिंह एवं दुर्गाबाई पति चुन्नीलाल ने बताया कि वह वृद्ध है एवं मेहनत मजदूरी कर स्वयं का भरण पोषण करती हैं तथा उनके परिवार में कोई भी कमाने वाला सदस्य नहीं है। उन्होंने आवेदन देकर कलेक्टर से खाद्यान्न पर्ची एवं शासन की अन्य योजना अंतर्गत 35 किलो राशन प्रदान करने का अनुरोध किया।
इस पर कलेक्टर किशोर कन्याल ने तीनों वृद्ध महिलाओं के लिए अपनी ओर से एक-एक क्विंटल गेहूं प्रदान करने के लिए वृद्ध महिलाओं से कहा। इस पर तीनों वृद्ध महिलाओं ने कलेक्टर को कांपते हाथों से आशीर्वाद देकर धन्यवाद दिया और वह खुशी-खुशी अपने घर गई।