BREAKING NEWS
KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया.. <<     SHOK SMAMCHAR : नहीं रहे कन्हैयालाल गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल.. <<     KHABAR : नगर परिषद मनासा की बैठक में शहर विकास से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : निर्जला एकादशी पर दुर्लभ योग, पढ़े आज का.. <<     KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 11:04 am
KHABAR : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की 72 वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, बैंक से संबद्ध सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित देवास की 72वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न हुई। सभा में बैंक से संबद्ध सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए।

कलेक्‍टर एवं बैंक प्रशासक ऋषव गुप्ता ने बैंक की प्रगति से समस्त प्रतिनिधिगणो को अवगत करवाया गया। वर्ष 2022-23 में बैंक की निधियों का वास्तविक विनिमय मूल्य नवीन प्रावधानों अनुसार धनात्मक 14648.39 लाख हो गया हैं। आलोच्य वर्ष में बैंक द्वारा 286.76 लाख का लाभ अर्जित कर बैंक 31 मार्च 2023 की स्थिति में पूर्व के सम्पूर्ण लाभ का विभाजन करने के पश्चात् 1040.88 लाख के संचित लाभ की श्रेणी में आ गया हैं। कलेक्टर एवं बैक प्रशासक गुप्‍ता ने बैंक के लाभ में वृद्धि करने हेतु बैंक में ऋणों के विवधीकरण करने एवं अन्य योजनाऐं लागू करने के संबंध में निर्देश दिये।

बैंक द्वारा कृषक सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना अन्तर्गत 01 लाख 73 हजार 052 कृषको को केसीसी जारी किये गये हैं। बैंक द्वारा कृषक सदस्यों हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्रियान्वित की जा रही हैं। बैंक की प्रदत्त अंशपूंजी आलोच्य वर्ष 2022-23 में कुल 48 करोड़ 33 लाख 54 हजार हैं। वर्ष 2022-23 में बैंक द्वारा 685 करोड़ 02 लाख का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया गया हैं। वर्ष 2022-23 में बैंक की कार्यशील पूंजी 1397 करोड़ 39 लाख 87 हजार हो गई हैं, जो विगत वर्ष से 59 करोड़ 43 लाख 94 हजार अधिक हैं।

बैंक द्वारा कृषकों के हितार्थ नाबार्ड के सहयोग से मोबाईल वेन सुविधा प्रारंभ कर ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारक ग्राहकों को कोर बैंकिंग अन्तर्गत उक्त वेन में लगे प्रोजेक्टर, कम्प्यूटर सेट के माध्यम से कृषकों को रूपे केसीसी कार्ड एवं बैंकिंग के संबंध में नई तकनीकी से अवगत करवाया जा रहा है।  बैंक की वर्ष 2023-24 में प्रस्तावित योजनाओं से प्रतिनिधिगणों को अवगत करवाया गया। बैंक के सम्पूर्ण ग्राहको को कोर बैंकिंग एटीएम सुविधा प्रदान करना, केन्द्र सरकार के सहकारिता विभाग एवं नाबार्ड की पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना अंतर्गत संपूर्ण प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं का कम्प्यूटरीकरण कार्य प्रगति पर है।

जिले के सभी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत लाभान्वित करना। जिले में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को शत् प्रतिशत के.सी.सी. सुविधा से जोड़ना। जिले की बैंक से सम्बद्ध समस्त 126 सहकारी संस्थाओं में ग्रामीण बचत बैंक की सुविधाऐं बढ़ाना। केन्द्र सरकार सहकारिता विभाग की ‘‘सहकार से समृद्धि‘‘ योजनांतर्गत पात्र प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में नवीन योजनाऐं लागू कर कृषक एवं आमजनों को सुविधा प्रदत्त करना। संस्थाओं के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है जिससे कृषकों को संस्था जाने के लिये दूरी कम होगी इससे समय एवं व्यय में बचत होगी। संस्थाओं में कृषकों के हितार्थ माइक्रों एटीएम की सुविधा प्रदत्त करना। इत्यादि योजनाओं से भी प्रतिनिधिगणो को कलेक्टर गुप्‍ता ने अवगत किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एस. पुरी द्वारा वार्षिक साधारण सभा में वार्षिक पत्रको का वाचन किया गया तत्पश्चात वार्षिक साधारण सभा की कार्यवाही के लिए निर्धारित एजेंडा अनुसार विषयों पर कार्यवाही सम्पन्न की गई।

वार्षिक साधारण सभा में उपायुक्त सहकारिता परमानन्द गोडरिया, उपसंचालक कृषि विभाग कनेरिया, दीपाली खण्डेलवाल, सहायक उपायुक्त जिला देवास बैंक से संबंद्ध संस्थाओ एवं दुग्ध संस्थाओं के प्रशासकगण/प्रतिनिधिगण एवं बैंक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE