BREAKING NEWS
KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया.. <<     SHOK SMAMCHAR : नहीं रहे कन्हैयालाल गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल.. <<     KHABAR : नगर परिषद मनासा की बैठक में शहर विकास से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : निर्जला एकादशी पर दुर्लभ योग, पढ़े आज का.. <<     KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 11:07 am
KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र में हुआ जिला स्तरीय डीआरपी एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों की संगोष्ठी का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (PM-FME) योजना वर्ष 2023-24 अंतर्गत जिला स्तरीय डीआरपी एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों की संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में किया गया। संगोष्ठी में जिले के 120 कृषक/उद्यमियों एवं समस्त विकासखण्ड के उद्यानिकी अधिकारियो/कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान ग्वालियर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुरलीधरन, बालाजी वेफर्स इन्दौर के अनिल डोडिया, डॉ. ए.के. बडाया एवं डॉ.निशीथ गुप्ता वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र देवास, डीआरपी रितेश शर्मा, सतीश मालवीय एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

संगोष्ठी में वर्तमान समय में खाद्य प्रसंस्करण की आवश्यकता एवं महत्त्व, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाएं, आलू फसल के प्रसंस्करण उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण में उपयोगी मशीनरी एवं तकनीक, पीएम एफएमई योजना में आवेदन एवं संपूर्ण प्रक्रिया, कांट्रेक्‍ट फार्मिंग की आवश्यकता विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी दिनेश राठौर द्वारा आलू के प्रसंस्करण पर चलित मशीन माडल प्रदर्शित किया गया।

उप संचालक उद्यान पंकज कुमार शर्मा ने डीआरपी एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों की संगोष्ठी में उपस्थित समस्त कृषक/उद्यमियों एवं विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE