भवानीमंडी। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा विजन 2030 अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना मे 15 अगस्त 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक विजन दस्तावेज 2030 अभियान चलाया जा रहा है।
डिवाइएसपी मनोज कुमार गुप्ता भवानीमंडी एवं थानाधिकारी मांगेलाल यादव भवानीमंडी द्वारा दिनांक 12 सितम्बर 2023 को थाना परिसर भवानीमंडी पर ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र एवं सुरक्षा सखी सदस्यों द्वारा अपने अपने सुझाव आफ लाइन तथा वेब साइट पर ऑन लाइन देने क़े लिए मीटिंग रखी गई थी।