नीमच। अहीर यादव समाज समिति ने जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया था। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य जुलूस भी निकाला गया था। बघाना में स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुआ जुलूस प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचा था। जहां भगवान की जन्म आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया था। इसी पूरे आयोजन व जुलूस मार्ग में नगर पालिका व पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात रहे थे। सफल आयोजन के बाद अहीर यादव समाज समिति ने नपा व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।