BREAKING NEWS
KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 4:06 pm
KHABAR : रतलाम शहर पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, जीतू पटवारी बोले- लाड़ली बहना कार्यक्रमों में फैशन शो की तरह रैम्प बनाकर सीएम ने फूंके 40 करोड़ रु., पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बीती रात रतलाम शहर पहुंची। शहर के धानमंडी में आयोजित आमसभा में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रमों के नाम पर भाजपा द्वारा फिजूलखर्ची किए जाने का आरोप जीतू पटवारी ने लगाया है।


कांग्रेस नेता ने कहा कि बड़े-बड़े पंडाल लगाकर, फैशन शो की तरह लंबे रैंप बनाए जाते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हाथ में माइक लेकर रैम्प पर चलकर भाषण देते हैं। कांग्रेस नेता पटवारी ने कहा कि विधानसभा में मेरे प्रश्न के जवाब में लाड़ली बहन के 13 कार्यक्रमों में 40 करोड़ रुपए खर्च करने की जानकारी दी गई है।


कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आलोट से रतलाम जिले में प्रवेश करते हुए शुक्रवार रात रतलाम शहर पहुंची थी। धान मंडी में आयोजित आमसभा को स्थानीय कांग्रेस नेताओं और जीतू पटवारी ने संबोधित किया। हालांकि, बूंदाबांदी की वजह से सभा में खलल भी पड़ा।


कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के नाम पर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बिकनी पहने महिलाओं के अश्लील प्रदर्शन के मुद्दे को भी उठाया। पटवारी ने कहा कि इससे देशभर में रतलाम की बदनामी हुई, लेकिन न तो स्थानीय भाजपा विधायकों और ना ही प्रदेश के किसी भाजपा नेता ने इस मामले पर बयान दिया।


पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की नसीहत भी दी। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE