BREAKING NEWS
KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 7:30 pm
BIG NEWS : अफीम तस्करी में लिप्त, पैरोल से फरार, 10 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एनसीबी जोधपुर द्वारा पकड़ी गई 118 किलो अवैध अफीम के मामले में सजा भुगतते पैरोल से फरार, नीमच जिले में 50 किलो अफीम जब्ती के मामले में वांछित 10 हजार रुपये का ईनामी एवं कोतवाली निम्बाहेड़ा के अफीम की तस्करी के मामले में वांछित अपराधी विजय सिह उर्फ गोटु को कोतवाली निम्बाहेडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. के सुपरविजन मे एएसआई सूरज कुमार को मुखबीर खास से सूचना मिली कि थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा के अफीम तस्करी के मामले में वांछित उदघोषित अपराधी विजय सिह उर्फ गोटु बन्ना सेमली मोड थाना जावद नीमच एमपी पर आने वाला है। इस पर एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता कानि. हरविन्दर सिह, अमीत, विजय व रतन सिह द्वारा तत्परता दिखाते हुए सेमली मोड पर पहुच मुखबीर के बताए अनुसार मध्यप्रदेश के पालराखेडा थाना जावद जिला नीमच निवासी उदघोषित अपराधी 43 वर्षीय विजय सिह उर्फ गोटु बन्ना पुत्र भगवान सिह राजपुत को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । वारन्टी विजय सिह उर्फ गोटु बन्ना को गिरफतार करने मे एएसआई सुरज कुमार द्वारा आसुचना संकलन कर अहम भुमिका रही। 
जानकारी के अनुसार आरोपी विजय सिह उर्फ गोटु बन्ना एनसीबी जोधपुर के वर्ष 2010 के 118 किलो अवैध अफीम तस्करी के प्रकरण मे सजा के दौरान पेरोल से फरार एवं नीमच सीटी थाना के वर्ष 2020 के एनडीपीएस एक्ट मे 50 किलोग्राम अवैध अफीम के मामले मे वाछित चल रहा है। आरोपी की गिरफतारी पर पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE