BREAKING NEWS
NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 6:01 pm
NEWS : विधायक आक्या ने खुलवाएं प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धी योजना में 501 बालिकाओ के खाते, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेटी का जन्म तो ईश्वर का दिया उपहार है, जिस घर में बेटियां जन्म लेती है वहां सौभाग्य भी जन्म लेता है। यह विचार विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़े के तहत विधायक कार्यालय पर प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धी योजना के तहत विधानसभा क्षैत्र की 501 कन्याओ के बैंक खाते खुलवाकर व उनका सम्मान करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
विधायक आक्या ने कहां की मां का गुरूर ओर पिता का सम्मान होती है बेटियां। आज देश की बेटियां किसी भी क्षैत्र में पुरूषो से कम नही है, प्रत्येक क्षैत्र में बेटियों ने देश का मान बढ़ाने में अपनी भुमिका निभाई है। आज देश विदेश में महत्वपूर्ण पदो पर देश की बेटियां विराजमान है। कुछ समय पूर्व तक देश में महिला साक्षरता की दर बहुत कम थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान से आज बेटियां उच्च स्तर तक अध्ययन कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की लोकसभा व राज्यो की विधानसभाओ में महिलाओ के लिये 33 प्रतिशत आरक्षण कर देश की महिलाओ का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर विधायक आक्या ने विधानसभा क्षैत्र की 501 बालिकाओ के प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धी योजना के तहत बैंक खाते खुलवाते हुए पास बुक प्रदान की। उन्होने प्रत्येक बालिकाओ को मेरा खाता भाग्य विधाता का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन रवि विराणी व आभार नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, पार्षद छोटु माली, दिनेश गवारिया, प्रिती सुखवाल, कैलाश वैष्णव, पप्पु रेगर, रवि बैरागी, कुलदीप शर्मा, युवराजसिंह, लोकेन्द्रसिंह, नरेन्द्रसिंह, खुशपालसिंह, निरज सुखवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व अभिभावक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE