खरगोश। कृषि उपज मंडी में ग्रामीण आजीविका मिशन उत्पाद मेला, पथ विक्रेता महासम्मेलन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे ग्रामीण आजीविका मिशन स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी/मेले का शुभारंभ किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य स्तरीय पथविक्रेता (शहरी एवं ग्रामीण) महासम्मेलन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। पीएम कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा की उपस्थिति में किया गया।
मेले के शुभारम्भ अवसर पर कलेक्टर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आजीविका मिशन की दीदियों को इस तरह से काम दिलाया जाए कि उन्हें साल भर रोजगार के अवसर मिले और उत्पादों के लिए आजीविका मॉल बनाने की आवश्यकता महसूस हो। इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है। इस मेले में जिले के 09 विकासखण्डो में गठित स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादो के कुल 20 स्टॉल में 81 उत्पाद बिक्री के लिए रखे गये। सभी स्टॉल का उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियो तथा प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा अवलोकन करने के साथ स्टॉलो पर सजे उत्पादो को खरीदा गया। उत्पादो में मुख्यतरू नर्मदेश्वर शिवलिंग, महेश्वरी साड़ीयां, जैविक मसाले, जैविक खाद, सजावटी सामान व विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री आकर्षण का केन्द्र रही। आजीविका उत्पाद मेला आगामी 3 दिवस 23 से 25 सितंबर 2023 तक समय प्रातरू 10 बजे से रात्री 09 बजे तक उत्पाद विक्रय हेतु खुला रहेगा।