BREAKING NEWS
NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 7:23 pm
BIG NEWS : चुनाव के कारण पढ़ाई में व्यवधान ना हो, सब अपना कर्तव्य समझें, अतिरिक्त कक्षा लगाई जाएँ, मॉनिटरिंग के लिए जवाबदेह अधिकारियों सचेत रहें- कलेक्टर, पढ़े खबर

Share On:-

धार। चुनाव के कारण पढ़ाई में व्यवधान ना हो, सब अपना कर्तव्य समझें, अतिरिक्त कक्षा लगाई जाएँ, मॉनिटरिंग के लिए जवाबदेह अधिकारियों सचेत रहें। ये निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने निर्देश दिए की विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के मुताबिक़ शिक्षकों की तैनाती का ब्योरा दो दिवस में प्रस्तुत करें। बच्चों के कम नामांकन वाले क्षेत्रों को सूचीबद्ध करें, ई गवर्नेंस मैनेजर कारणों की पड़ताल कर रिपोर्ट दें। उन्होंने निर्देश दिए की बोर्ड परीक्षा में ख़राब प्रदर्शन करने वाली शालाओं के प्राचार्यों को नोटिस दिया जाए। बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों से वन टू वन बात कर रिपोर्ट दें। साथ ही परिक्षाओं में जहाँ बेहतर प्रदर्शन हुआ है वहाँ पर एसी ट्राइबल स्वयं जा कर देखें। उन्होंने कहा की सबसे बेहतर शिक्षक का प्रशिक्षक बतौर चयन करें और दूरदराज़ से शाला आने वाली बच्चियों के लिए वाहन व्यवस्था हेतु पालक, शिक्षक और वाहन स्वामी आपस में चर्चा कर समाधान निकालें। 
कलेक्टर मिश्रा ने निर्देश दिए की आने वाले समय में निर्वाचन कार्यो में शिक्षकों की व्यस्तता बढ़ेगी, इसलिए बोर्ड परीक्षा तथा आगामी वार्षिक परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शालाओं में अभी से अतिरिक्त कक्षाएं लगाना प्रारंभ करें,जिससे निर्वाचन के कारण परीक्षा परिणाम प्रभावित न हो ।शालाओं की मॉनिटरिंग परिणाम मूलक हो और सभी अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण कर रिपोर्टिंग करें। उक्त निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा शिक्षा की विस्तृत समीक्षा बैठक में दिए गए। 
कलेक्टर ने बैठक में परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कक्षा पांचवी और आठवीं में अनुतीर्ण विद्यार्थियों के पालकों से व्यक्तिगत संपर्क किया जावे और उनके अनुतिर्ण होने के कारणों का समीक्षात्मक विवेचन किया जाए ।निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ऐसे विद्यालयों जहां नवीन भवन अथवा मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए गए। विकासखंड स्तर पर पुराने वर्षों में प्राप्त साइकिलों में सुधार कार्य करवा कर उन्हें तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। ग्रामीण अंचलों में विद्यालय हेतु सामुदायिक अथवा सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रारंभ करने के लिए योजना बनाकर सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश भी कलेक्टर मिश्रा द्वारा दिए गए। समीक्षा बैठक के दौरान सभी शाला भवन जो मतदान केंद्र भी हैं, उनमें विद्युत व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश बैठक में दिए गए। 
कलेक्टर मिश्रा द्वारा शिक्षकों की प्रतिदिन उपस्थिति की रिपोर्टिंग जिला स्तर पर करने के निर्देश देते हुए इस व्यवस्था को तत्काल प्रारंभ करने हेतु सहायक आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपाली जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी एवं विशिष्ट संस्थाओं के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE