BREAKING NEWS
NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 7:28 pm
KHABAR : कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने युवा उत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में सहभागिता निभाई, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में युवा उत्सव में छात्राओं ने 14 से 16 सितंबर के मध्य आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की, सांस्कृतिक साहित्यिक एवं रूपांकन पक्ष की प्रतियोगिताओं में जो छात्राएं प्रथम स्थान पर रही वे जिले स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करेंगी।
एकल सुगम गायन में महाविद्यालय की छात्रा कुमारी अवनी भार्गव, शास्त्रीय गायन में कुमारी मोनिका शर्मा, हारमोनियम में कुमारी रितिका शर्मा ढोलक में कुमारी मोनिका शर्मा एकल नृत्य में कुमारी प्राची शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं, समूह गायन भारतीय में कुमारी अवनी भार्गव, कुमारी मोनिका शर्मा, कुमारी रितिका शर्मा, कुमारी नेहा प्रजापति एवं अन्य छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं।
प्रश्न मंच में कुमारी रितिका शर्मा कुमारी दिव्यांशी अहिरवार एवं रौनक राजपूत की टीम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में कुमारी पलक राजपूत एवं विपक्ष में कुमारी रौनक राजपूत प्रथम स्थान पर रहे। भाषण में कुमारी पलक राजपूत प्रथम स्थान पर रहीं। रंगोली में कुमारी सलोनी वंशकार, क्ले मॉडलिंग में कुमारी भारती प्रजापति, कोलाज में कुमारी भूमिका जैन, पोस्ट निर्माण में कुमारी इशिता शर्मा एवं स्पॉट पेंटिंग में कुमारी मुस्कान प्रभाकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय की प्रोफेसर वसुंधरा , नीता दीक्षित, डॉ राजुल अल्बर्ट, किरण जैन, संध्या जैन, ओजस्विनी जौहरी, ज्योति मिश्रा मुरारी नंदन मिश्रा, विनय पाठक हरिलाल एवं एनसीसी प्रभारी डॉ विनीता प्रजापति ने सक्रिय भूमिका निभाई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नीता पांडे ने सभी छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई दी एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉक्टर सीमा चक्रवर्ती ने सभी का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE