इंदौर। पर्युषण पर्व के मौके पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद एवं पंचबालती जिनालय के तत्वावधान में तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 25 सितंबर से होगी। समाज के राजेश जैन दद्दू ने बताया आयोजन एयरपोर्ट रोड, अंजनी नगर, पंचबालयती मंदिर में होंगे।
25 सितंबर को निशुल्क आंखों की संपूर्ण जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक होंगे।
26 सितंबर को 2550 दीपकों के साथ महाआरती रात 8.15 बजे किया जाएगा।
27 सितंबर को मानव सेवा सुबह 8.30 बजे से संपूर्ण शरीर की जांच, चेकअप व इलाज किया जाएगा।
युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर जैन ने समग्र जैन समाज से निवेदन किया है कि वे इस आयोजन में तीनों दिन शामिल हो।