इंदौर। रेडियो कॉलोनी में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, चंद्रपुर (महाराष्ट्र) द्वारा शनिवार को हिंदी सेवी सम्मान एवं काव्य गान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर साहित्यकार सदाशिव कौतुक, विनीता तिवारी, प्रदीप नवीन, डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल, पं अन्नू वाजपेयी, प्रवीण जोशी और पं. अनूप शुक्ला का शॉल, मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. कृपाशंकर शुक्ला थे। अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश डॉ. अनिल पारे ने की। अतिथियों का स्वागत डॉ. मुकेश दुबे, डॉ. प्रभात दुबे, डॉ. रचना दुबे, हरेराम वाजपेयी, पं. रामचंद्र दुबे ने किया। प्रशस्ति-पत्र का वाचन शरद तिवारी, मणिमाला शर्मा आदि ने किया।
द्वितीय सत्र में काव्य गान हुआ। इस मौके पर डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल, नीति अग्निहोत्री, चकोर चतुर्वेदी, सदाशिव कौतुक, श्याम बागोरा, अनिल ओझा, शरद शर्मा, राजेंद्र पांडे, प्रदीप नवीन, मणिमाला शर्मा, विनीता चौहान, कमलेश दवे सहज, विनीता तिवारी ने कविताएं सुनाई। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. पारे ने कहा कि व्यक्ति की महानता मात्र योग्यता से नहीं उसके द्वारा समाज को दिए गए योगदान से होती है। समाज में उसकी पूजा होती है, जो त्याग करता है।
इस मौके पर पं. अशोक चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण भार्गव, बी.के. शर्मा, राजेश् दुबे, दीपक शुक्ला, विजेन्द्र दीक्षित, अजय दीक्षित, प्रमिला शर्मा, आरती मिश्रा, ब्रजेश शुक्ला, प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र पाठक, प्रकाश वाजपेयी, शिवकांता दुबे, निधि जोशी, चंदा तिवारी, पूनम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में साहित्य-प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरेराम वाजपेयी ने किया। प्रभात दुबे ने आभार माना।