BREAKING NEWS
NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 10:44 am
REPORT : मंत्री सखलेचा ने सरवानिया महाराज में 348 छात्र-छात्राओं को वितरित किए लेपटाप, बोले- जावद क्षेत्र का हर एक नागरिक डिजिटली साक्षर बनेगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लेपटाप छात्र-छात्राओं के लिए देश और दुनिया का सबसे स्‍मार्ट विद्यार्थी बनने का टूल साबित होगा। लेपटाप के माध्‍यम से छात्र-छात्राएं स्‍वयं पढाई करेंगे। साथ ही अपने माता-पिता परिजनों, पडोसियों को भी डिजीटली साक्षर बनाने का काम करेंगे। यह लेपटाप जावद क्षेत्र में डिजीटल साक्षरता की नई क्रांति का सूत्रपात करेगा। यह बात प्रदेश के एम.एस.एम.ई. तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को नगर परिषद सरवानिया महाराज में क्षेत्र के विभिन्‍न 7 शासकीय विद्यालयों के 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 348 छात्र-छात्राओं को लेपटाप वितरित करते हुए कही।

इस मौके पर कलेक्‍टर दिनेश जैन, नपध्‍यक्ष रूपेंद्र सिह जैन, अर्जुन माली, गुंजन कुंवर, एसडीएम राजकुमार हलदर, अन्‍य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बडी संख्‍या में छात्र-छात्राएं और उनके माता-पिता उपस्थि‍त थे।

मंत्री सखलेचा ने कहा कि जावद क्षेत्र के 10वीं, 11वींएवं 12वीं में कुल 4500 छात्र-छात्राएं है। उनमें से 2000 बच्‍चों को लेपटॉप वितरित किए जा रहे है। यह लेपटाप निरंतर तीन वर्ष पढाई  करने के बाद संबंधित छात्र-छात्राओं के पास ही रहेगा। उनसे वापस नहीं लिया जावेगा। मंत्री सखलेचा ने छात्र-छात्राओं को लेपटॉप के माध्‍यम से पढाई कर, अपने सपनों को साकार करने का संकल्‍प भी दिलाया। उन्‍होने कहा, कि अगली कडी में लेपटॉप से शेष रहे बच्‍चों को भी लेपटॉप प्रदान किया जावेगा। सखलेचा ने छात्र-छात्राओं से लेपटॉप के माध्‍यम से ऑनलाईन कोर्सेस की पढाई करने का भी आव्‍हान किया। उन्‍होने कहा कि जावद क्षेत्र के 17 स्‍कूलों को फ्री वाई फाई  झोन बनाया जा रहा है। इन स्‍कूलों के एक कि.मी. की परिधि में निरूशुल्‍क वाई फाई की सुविधा मिलेगी। जिससे इंटरनेट की निरूशुल्‍क सुविधा विद्यार्थियों को प्राप्‍त होगी।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा के क्षेत्र में जावद मॉडल बनेगा। लेपटॉप के माध्‍यम से छात्र-छात्राओं को नई दिशा में आगे बढने का अवसर मिलेगा। उनके लिए संभावनाओं का आकाश खुलने जा रहा है। लेपटॉप केरियर बनाने में सहयोगी बनेगा। इससे पढाई का तरीका बदल जाएगा। लेपटॉप के माध्‍यम से देश, दुनिया की नवीनतम तकनीक व ज्ञान से भी छात्र-छात्राएं रूबरू हो सकेंगे। कार्यक्रम को नपअध्‍यक्ष रूपेंद्र जैन ने भी सम्‍बोधित किया।

विद्यार्थियों से वापस नहीं लिया जायेगा लेपटॉप-
जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा ने अपने स्‍वागत उदबोधन में कहा, कि जो लेपटॉप छात्र छात्राओं को प्रदान किए जा रहे है, उन्‍हें वापस नहीं लिया जायेगा। विद्यार्थियों को रिजल्‍ट सुधार के लिए जरूरी है, कि वे प्रतिवर्ष अपने रिजल्‍ट में 10 प्रतिशत अंकों की वृद्धि करने का प्रयास करें। उन्‍होने विश्‍वास दिलाया कि जावद क्षेत्र के स्‍कूलों का रिजल्‍ट काफी अच्‍छा रहेगा। प्रारंभ में मंत्री सखलेचा व अतिथियों ने मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर  तथा कन्‍याओं का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्र के विभिन्‍न विद्यालयों के प्राचार्याे और शिक्षकगणों ने अतिथियों का स्‍वागत किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE