नीमच। प्रदेश के एम.एस.एम.ई. मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को ग्राम मेलानखेडा में आयोजित एक कार्यक्रम में दो करोड 51 लाख 35 हजार लागत से बनने वाली नानपुरिया से बरखेडा जाट तक की दो कि.मी. लंबी डामरीकृत सडक का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर अर्जून माली, स्थानीय पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन तथा लोक निर्माण, एसडीओ पंकज खराडी भी उपस्थित थे।