शाजापुर। जिला कलेक्टर एसपी साहब के आदेश अनुसार कोटवारों का शाजापुर जिला कलेक्टर में विधानसभा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण शिविर संपन्न कराया गया। कोटवार संघ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आज शाजापुर जिले के समस्त कोटवार कलेक्टर साहब के निर्देश अनुसार शाजापुर में उपस्थित हुए जिसमें एडिशनल एसपी साहब ने चुनाव संबंधी निर्देश बताते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम कोटवार को निष्पक्ष चुनाव करवाना है व आप ग्राम व शासन की रीड की हड्डी के रूप में सूचना तंत्र का काम करते हो आपकी चुनाव में ड्यूटी लगाते समय विशेष पुलिस अधिकार का दर्जा दिया जाएगा जो कि आप अपराधी किस्म गुंडे बदमाश को चिन्हित करके अपने थाने प्रभारी को सूचित करें ताकि किसी कारणवश चुनाव प्रभावित न हो ऐसे व्यक्तियों पर नजर बंद हुआ कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर समस्त जिला के कोटवार लगभग 500 से 600 की संख्या में उपस्थित हुए प्रशिक्षण के पश्चात कलेक्टर साहब द्वारा सभी कोटवारों को भोजन करवाया गया।