मंदसौर। अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के लिए नियुक्त रोल प्रेक्षक शोभित जैन मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव 26 सितंबर 2023 को मंदसौर आएंगे। 27 सितंबर को भारत सरकार निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रपत्रों की सुपर चौकिंग की जायेगी एवं विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।