देवास। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास ने बताया कि अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए समस्त प्राचार्य, संस्था प्रमुख एवं संस्था नोडल अधिकारी छात्र / छात्राओ का वेरिफिकेशन 25 सितंबर तक पूर्ण करे । ताकी छात्र / छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान हो सके । उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतु वर्ष 2022 - 23 की छात्रवृत्ति आवेदनों हेतु अल्पसंख्यक समुदाय के 3418 छात्र / छात्राओं में से 3107 छात्र / छात्राओं बायोमैट्रिक सत्यापन पूर्ण हो गया है । बायोमैट्रिक पूर्ण करने के पश्चात् संस्था प्रमुख एवं नोडल अधिकारियो द्वारा National Scholarship Portal 2.0 पर Institute Login कर समस्त संस्था नोडल अधिकरी द्वारा 3107 छात्र / छात्राओं का Verification अंतिम दिनांक 25.09.2023 तक किया जाना है । आज दिनांक तक संस्थाओं द्वारा केवल 1826 छात्र / छात्राओ का Verification किया गया है । अंतिम दिनांक 25.09.2023 द्वारा संस्था नोडल अधिकारी द्वारा लंबित 1281 छात्र / छात्राओ Verification संस्था द्वारा नही किया जाता है , तो ऐसी स्थिति में छात्र / छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे । इसकी समस्त जवाबदारी संस्था प्रमुख एवं संस्था नोडल अधिकारी की रहेगी ।