BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 4:29 pm
KHABAR : वर्षा उपरांत मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए सघन लार्वा सर्वे एवं फॉगिग का कार्य जारी, जन-जन को दे रहे सावधानी बरतने की सलाह, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। वर्षा ऋतु उपरांत मच्छरों के पैदावार होने के कारण मच्छर जनित बीमारी के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा शहर में क्षैत्रीय कार्यकर्ता एवं फील्ड स्टॉफ द्वारा सघन लार्वा सर्वे एवं फॉगिग (धूंआ) किया जा रहा हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डी.एस.सिसोदिया एवं जिला व्हीबीडी सलाहकार जितेन्द्र बघेल द्वारा शहर का भ्रमण कर बीमारियों के नियंत्रण की गतिविधियां का संचालन कर रही सहायक मलेरिया अधिकारी किरण मंडलौई, शहरी एएनएम, सर्वे.वर्कर राजेन्द्र हुरमाले एवं स्थानीय फील्ड स्टॅाफ को निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान घरवासियों से बीमारी के संबंध में चर्चा अवश्य करें। जिन घरों में बुखार रोगी है,उनकी तत्काल जांच एवं उपचार की कार्यवाही सुनिश्चित कर, घरों में लार्वा सर्वे एवं फागिंग (धुंआ) किया जाए।

भ्रमण के दौरान पाया गया कि शहर के रहवासी प्रायः सोते समय मच्छरदानी का उपयोग नही कर रहे हैं,उन्हे समझाईश दे कि रात एवं दिन में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करे। सर्वे के दौरान यह भी पाया गया है कि घरवासियों के बाहर पशुओं के पीने के लिये रखी गई सीमेंट, प्लास्टिक के कंटेनरों में पानी भरा रहता हैं। घरवासियों द्वारा पानी से भरे कंटेनरों को न तो नियमित खाली किया जा रहा है ना ही कंटेनरों की साफ-सफाई की जा रही हैं जिसके कारण इन कंटेनरों में मच्छरों की पैदावार हो रही है जो कि बीमारियों का फैलाव करने में सहायक हैं। इस हेतु रहवासियों को समझाईश दी है कि इन कंटेनरों की नियमित साफ-सफाई करें ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सकें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE