नीमच। जिला रोजगार अधिकारी नीमच ने बताया कि 4 अक्टूबर 2023 को नीमच में मेगा रोजगार मेले का आयेाजन किया जा रहा है। स्थानीय प्रतिष्ठान इस मेले में अपना स्टाल लगा सकते है। मेले में अभ्यर्थियों को रोजगार देने, मेले में स्टाल लगाने के लिए 4 अक्टूबर 2023 से पूर्व शासकीय आईटीआई नीमच के ईमेल आईडी [email protected]के माध्यम से संपर्क कर सकते है। यह मेला आईटीआई नीमच में आयोजित किया जा रहा है।