सरवानिया महाराज। शहर में आज राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव एव राज्य आयोग रोल प्रेक्षक शोभित जैन ने द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगे बीएलओ से मतदान केंद्र वार जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।
रोल प्रेक्षक शोभित जैन ने फार्म नंबर 6/7/8 की समीक्षा कर हटाये गये मृतकों के नाम पर चर्चा तथा मतदाता सुची से हटाये गये मृतकों तथा नवीन मतदाता को जोड़ने के बाद क्या स्थिति रही इसकी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीणा , जावद एसडीएम राजकुमार हलधर, तहसीलदार जावद सहित पीआरओ जगदीश मालवीय भी उपस्थित थे।
सरवानियां महाराज में अभी कुल मतदाता 5330 है जिसमें 222 नये मतदाता जुड़े तथा 72 मतदाताओ को सुची से निर्सन किया गया। ग़ौरतलब है कि यहां पांच मतदान केंद्र है 198, 199, 200, 201, 202 इन पांचों बूथों पर कुल 222 नवीन मतदाता को सुची में जोड़ा गया तथा 72 मतदाताओ को हटाया गया है। इस दौरान बीएलओ समरथमल जाटव, गोपाल खाटकिय, दशरथ हिंदल, गीता पाल, ममता मेघवाल से रोल प्रेक्षक शोभित जैन ने फोटो युक्त द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।