झाबुआ। कलेक्टर जिला झाबुआ के खनिज अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही के निर्देशो के अनुक्रम में प्रभारी खनिज अधिकारी आशा परमार के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक शंकर कनेश द्वारा 18 अक्टूबर को विभागीय अमले के साथ खनिज परिवहन की जाँच में मेघनगर में जीजे 17 यूयू 4673 में रैत खनिज का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर वाहन को जप्त कर थाना प्रभारी मेघनगर की अभिरक्षा में खड़ा किया गया। ज़प्त वाहन के मालिक के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2022 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।