BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<     KHABAR : सामाजिक समरसता के साथ मनाया सद्गुरु कबीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को रखनी होगी.. <<     KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 7:16 pm
KHABAR : जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अभियान निरंतर जारी, मेहंदी और रांगोली से दिया जा रहा है मतदान का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अभियान निरंतर जारी है। कहीं रैली, कहीं सभा, कहीं रांगोली आदि के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिये सेल्फी पाइंट भी बनाये गये हैं। इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे मतदान केन्द्र जहां गत विधानसभा चुनाव 2018 में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था, उन्हें चिन्हित कर वहां विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

इस सिलसिले में ऐसे मतदान केन्द्रों पर रैली का आयोजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी अमलों को मतदाता जागरूकता हेतु सक्रिया किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रो में मतदान केन्द्रवार महिलाओं द्वारा मेहंदी बनायी जा रही है। साथ ही जगह-जगह रांगोली बनाकर भी मतदान का संदेश दिया जा रहा है। महाविद्यालयों में भी विशेष प्रयास हो रहे हैं। नव मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। बालिकाएं कॉलेजों में मेहंदी लगाकर मतदान का संदेश दे रही हैं। समस्त ग्राम पंचायतो की दीवारों पर मतदाता जागरूकता के स्लोगन भी लिखे जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE