BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<     KHABAR : सामाजिक समरसता के साथ मनाया सद्गुरु कबीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को रखनी होगी.. <<     KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 8:09 pm
KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने किया स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। विधानसभा निर्वाचन के लिये इंदौर के नेहरू स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्रवार स्ट्रॉग रूम बनाये गये हैं। इन स्ट्रॉग रूमों में कड़ी सुरक्षा के बीच इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन रखी जाने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर स्ट्रॉग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, एडीएम सपना लोवंशी, अपर कलेक्टर तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूम स्ट्रॉग रूम बनाये जा रहे हैं। यह स्ट्रॉग रूम लगभग बनकर तैयार हैं। इन स्ट्रॉग रूमों में कड़ी सुरक्षा के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिग मशीन रखी जायेगी। स्ट्रॉग रूम की निगरानी सतत रूप से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से करने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने प्रत्येक स्ट्रॉग रूम में पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने स्ट्रॉग रूम की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाने वाली निगरानी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE