विदिशा। शासकीय अग्रणी कन्या महाविद्यालय में आज इलेक्टरल लिटरेसी क्लब की गतिविधियों अंतर्गत स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट के मुख्य आतिथ्य में ईएलसी क्लब के सदस्यों एवं कैंपस एंबेसडर का 17 नवंबर को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नीता पांडे द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रेषित किया गया तथा स्वीप की सहायक नोडल अधिकारी डॉ दीप्ति शुक्ला के द्वारा ईएलसी क्लब के सदस्यों एवं केंपस एंबेसेडर के कार्यों को रेखांकित किया गया तथा विधानसभा निर्वाचन 2023 में उनकी जिम्मेदारियां एवं उनके कार्यों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मास्टर ट्रेनर रवि रंजन के द्वारा किया गया।