नीमच। जिले से सटे राजस्थान के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम, केसूंदा में आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य एवं संगीतमय श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया जाएगा।
धाम समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ रात्रि 8 बजे से होगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगी। कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक आचार्य श्री प्रकाश मेनारिया (बोरी वाले) द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण करने तथा मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।