BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2026, 1:38 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, राजधानी भोपाल से रवाना हुआ विशेष हेलीकॉप्टर, जानिये कितनी देर में पहुंचा हैलीपेड, सीएम के स्वागत के लिए लगा बीजेपी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार 29 जून को नीमच जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार वे भोपाल से हेलीकॉप्टर के माध्यम से नीमच पहुंचेंगे। नीमच के हेलीपैड पर सीएम के स्वागत के लिए बीजेपी के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं प पदाधिकारियों का जमावड़ा लग गया है। 

आपको बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल से नीमच के लिए विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए हैं। अब कुछ ही देर में सीएम का हेलीकॉप्टर नीमच के हेलीपेड पर पहुंचने वाला है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे जिले में विभिन्न विकास एवं औद्योगिक परियोजनाओं से जुड़े आयोजनों में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 3.20 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नीमच सोलर पार्क का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वे के उपरांत वे रामपुरा स्थित ग्रीनको परियोजना पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.10 बजे ग्रीनको हेलीपैड (रामपुरा) पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.55 बजे वहां से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर शाम 6.10 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE