नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू ने सभी संपादक, पत्रकारगणों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से पत्रकार वार्ता में उपस्थित होने का आग्रह किया है।