शाजापुर। 21 अक्टूबर को देश में पुलिस स्मृति शहीद मनाया जाता है। इसी कड़ी में कार्यक्रम का आयोजन जिले के पुलिस लाइन में भी किया गया जहां पर शहीद पुलिस जवानों को याद कर पुष्प अर्पित कर परेड का आयोजन कर सलामी दी। इस दौरान जिले में शहीद हुए पुलिस परिवारों को शाजापुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। जहां पर पुलिस बल के द्वारा शहीदों को याद कर उनके नक्श कम पर चलने की शपथ दिलवाई गई इस मौके पर शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल राजपूत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स बघेल के साथ बड़ी संख्या में शाजापुर पुलिस बल मौजूद रहे।