BREAKING NEWS
CM का दौरा ऐतिहासिक, नीमच को मिलेगी विकास की.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG NEWS : सीएम से मुलाकात नहीं मिली तो भड़की.. <<     KHABAR : केसूंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में.. <<     NEWS : मन की बात कार्यक्रम में भाजपा.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात प्रतापगढ़ में उमड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2023, 11:14 am
KHABAR : जिले में विधानसभा निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन आज, उम्मीदवार सुविधा एप से भर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन, 30 अक्‍टूबर तक प्राप्त किए जाएंगे नाम निर्देशन-पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा निर्वाचन-2023 कार्यक्रम अंतर्गत शनिवार 21 अक्‍टूबर को निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना शुरू किए जाएंगे। नामांकन फार्म सोनकच्‍छ में अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्‍छ न्‍यायालय कक्ष, देवास में कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी न्‍यायालय कक्ष, हाटपीपल्‍या के लिए अपर कलेक्‍टर एवं अपर जिला दण्‍डाधिकारी न्‍यायालय देवास, खातेगांव में अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव न्‍यायालय कक्ष एवं बागली में अनुविभागीय अधिकारी बागली न्‍यायालय कक्ष में लिए जायेंगे। नाम ‍निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 30 अक्‍टूबर नियत की गई है। 31 अक्‍टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापसी की अंतिम तारीख 02 नवंबर नियत की गई है। 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 03 दिसंबर को कराई जाएगी।

अभ्यर्थी ऑफलाइन रिटर्निग अधिकारी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर या सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन भी दाखिल कर सकता है। निक्षेप (जमानत) राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकता है। नामांकन फॉर्म के साथ अभ्यर्थी को फॉर्म 2 बी नामांकन फार्म, फॉर्म 26, शपथ पत्र व बैंक खाते की जानकारी सहित अन्य सभी जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। अभ्यर्थी को उसके आपराधिक रिकॉर्ड के प्रकाशन के लिये प्रारूप सी 1 एवं सी 4 देना होगा।

विधानसभा निर्वाचन के लिए कोई भी व्‍यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कन्‍ट्रोल रूम में 07272-299776 पर दर्ज करा सकता है। कन्‍ट्रोल रूम 24×7 कार्यरत रहेगा। जिला स्‍तरीय कन्‍ट्रोल सेंटर में 1950 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE