BREAKING NEWS
छतरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण.. <<     NEWS : न्याय तक आसान पहुंच, स्थायी लोक अदालत के.. <<     NEWS : राम मंदिर में चढ़ावा घोटाले की उच्च स्तरीय.. <<     NEWS : भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा 21वां.. <<     NEWS : किसानों के हित में ग्रामीण कांग्रेस का.. <<     KHABAR : नीमच में विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में मानसून की रफ्तार तेज, अब.. <<     KHABAR : अतिक्रमण से सिकुड़ा भरभड़िया का संपर्क.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डिफॉल्टरों को वापस लीज देने पर सरकार से.. <<     VIDEO NEWS: अतिक्रमण की चपेट में संपर्क मार्ग, बरसात.. <<     KHABAR : मानसून में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का कोर.. <<     KHABAR : खरगोन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 27 लाख रुपये.. <<     VIDEO NEWS: दिव्यांग किसान की जमीन पर कब्जा,खेती से.. <<     KHABAR : जमीन पर कब्जे से परेशान दिव्यांग किसान.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को ऑपरेशन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 7:48 pm
KHABAR : फेसीलीटेशन सेंटर नई प्रक्रिया इसे अच्‍छे से समझें और प्‍लानिंग के साथ काम करें, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चौहान ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने वाले मतदानकर्मियों सहित अन्य डाकमत पत्र से मतदान करने की सम्‍पूर्ण प्रक्रिया हेतु कार्य कर रहें शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण सुशासन भवन सभागृह में मास्‍टर ट्रेनर्स डॉ. जे.के. जैन एवं अन्‍य सहायक मास्‍टर ट्रेनर्स  के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया हैं। प्रशिक्षण में अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह चौहान एवं नियुक्‍त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थें।

प्रशिक्षण में अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि डाक मतपत्र हेतु फेसीलीटेशन सेन्टर की प्रक्रिया एक नई प्रक्रिया हैं इसके संचालन की सारी प्रक्रिया को सभी अच्‍छे से समझें सभी प्‍लानिंग के साथ काम करें मन में कोई शंका न रखें।

प्रशिक्षण में मास्‍टर ट्रेनर्स द्वारा बताया गया कि जिले की विधानसभा क्षेत्र हेतु विकासखण्ड अनुसार मतदानकर्मीयों का प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय पर 05 से 11 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा।  जिसमें प्रशिक्षण में उपस्थित सभी मतदानकर्मी के लिये डाक मतपत्र हेतु फेसीलीटेशन सेन्टर बनाया जायेगा जिसमें वे अपना डाक मतपत्र से मतदान कर सकेंगे। यह फेसीलीटेशन सेन्टर प्रत्‍येक रिटर्निंग कार्यालय में भी बनाया जायेगा। जिसके संचालन हेतु सभी अपनी-अपनी तैयारियॉं पूर्ण कर लेवें।

प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये डाक मतपत्र हेतु फार्म 12(क),13(ग),13(क)13(ख) के बारे में समझाया गया एवं मतपत्र के बारे में विस्‍तार से बताया गया। विशेष रूप से बताया गया कि डाक मतपत्र जारी करने से पूर्व मतपत्र के पीछे आरओ के हस्‍ताक्षर सील लगाई जायेगी। प्रशिक्षण में फेसीलीटेशन सेन्टर के संचालन मे लगे दल के कार्य एवं दायित्‍व के बारे में बताया गया एवं फेसिलिटी सेन्टर के प्रांरभ एवं समाप्ति की समय अवधी, फेसीलीटेशन सेन्टर पर डाले गये डाक मतपत्रों का प्रतिदिन लेखा एवं भण्‍डारण किस प्रकार किया जाना उसके जानकारियां प्रदान की गई हैं ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE