BREAKING NEWS
BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के गुम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सीताराम जाजू सागर (हर्कियाखाल) डैम की.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी को.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज ने श्रद्धा के साथ.. <<     उन्हेल में पहली ही बारिश में खुली पोल, ₹5.54.. <<     छतरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण.. <<     NEWS : न्याय तक आसान पहुंच, स्थायी लोक अदालत के.. <<     NEWS : राम मंदिर में चढ़ावा घोटाले की उच्च स्तरीय.. <<     NEWS : भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा 21वां.. <<     NEWS : किसानों के हित में ग्रामीण कांग्रेस का.. <<     KHABAR : नीमच में विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2023, 11:04 am
KHABAR : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में प्रशिक्षण के दौरान रहेगी डाक मतपत्र के लिए फैसिलिटेशन सेंटर की सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में निर्वाचन में नियोजित सभी अधिकारी, कर्मचारी मतदाता जो डाक मतपत्र का विकल्प चुनते हैं वह अपना डाक मत पत्र अपनी विधानसभा के फैसिलिटेशन सेंटर से प्राप्त करेगा। मतपत्र पर मतदान किए जाने हेतु अपने इच्छित प्रत्याशी के नाम के सामने सही या गलत का निशान अंकित करेंगे एवं फैसिलिटेशन सेंटर पर उपस्थित अनुप्रमाणन अधिकारी से प्रपत्र 13 क पर अनुप्रमाणन कराकर मतदान करेंगे।

इस प्रक्रिया के लिए मतदान डाककर्मी हेतु आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण दिवस एवं स्थल पर सभी विधानसभाओं के फैसिलिटेशन सेंटर तैयार किए गए हैं।मतदान डाककर्मी को छोड़कर अन्य निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारी इन दिवसों पर सिर्फ अपनी विधानसभा के फैसिलिटेशन सेंटर पर ही मतदान कर सकेंगे। रतलाम जिले में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी अन्य जिलों के मतदाता के लिए द्वितीय प्रशिक्षण में पृथक से फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। यदि अन्य जिलों के मतदाता का डाक मत पत्र लिफाफा उनके जिले से संबंधित रिटर्निग अधिकारी से प्राप्त होता है तो वह भी फैसिलिटेशन सेंटर पर मतदान कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश अनुसार निर्वाचन में नियोजित कोई भी अधिकारी, कर्मचारी जिन्होंने डाक मत पत्र के लिए आवेदन दिया है वह केवल फैसिलिटेशन सेंटर पर ही डाक मत पत्र से मतदान करेंगे।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा डाक मत पत्र को डाक द्वारा भेजने की सुविधा लागू नहीं रहेगी।रतलाम पब्लिक स्कूल तथा मॉडल स्कूल जावरा में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण में डाक मत पत्र, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र हेतु सुविधा केंद्र निर्माण करना, सत्यापन अधिकारी को नियोजित करना, मतदान प्रकोष्ठ फॉर्म 12 तथा 12 अ की प्राप्ति तथा डाक मत पत्र जारी करने, डाक मत पत्र से मतदान करवाने की संपूर्ण कार्रवाई रिटर्निंग अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। उक्त कार्य के लिए सुविधा केंद्र पर डाक मत पत्र से मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पांच-पांच बड़ी मत पेटियां दी जा रही हैं तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की पर्ची मत पेटी पर प्रदर्शित करते हुए सुविधा केंद्र पर मतदान के लिएस्थापित की जाएगी। इस कार्य के लिए दोनों प्रशिक्षण केंद्र के प्रत्येक सुविधा केंद्र पर पांच-पांच कर्मचारी नियोजित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE