BREAKING NEWS
BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 लाख के गुम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सीताराम जाजू सागर (हर्कियाखाल) डैम की.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी को.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज ने श्रद्धा के साथ.. <<     उन्हेल में पहली ही बारिश में खुली पोल, ₹5.54.. <<     छतरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण.. <<     NEWS : न्याय तक आसान पहुंच, स्थायी लोक अदालत के.. <<     NEWS : राम मंदिर में चढ़ावा घोटाले की उच्च स्तरीय.. <<     NEWS : भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा 21वां.. <<     NEWS : किसानों के हित में ग्रामीण कांग्रेस का.. <<     KHABAR : नीमच में विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2023, 11:08 am
KHABAR : जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान हेतु जागरूक करने के लिए किया मतदाता जागरूकता थीम सांग लॉन्च, वाहन स्टीकर का विमोचन भी हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान हेतु जागरूक करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस क्रम में कलेक्टर सभाकक्ष में शुक्रवार को स्वीप प्लान के तहत निर्मित किए गए जिले के थीम सॉन्ग का विमोचन किया गया। सरल, सहज, सुगम एवं शत प्रतिशत हो मतदान शीर्षक से निर्मित गीत की लॉन्चिंग पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक अंकिता पंड्या, नवोदित बैरागी, किरण पाटीदार द्वारा की गई। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के वाहन स्टीकर का विमोचन भी किया गया।

मतदान की अपील करता हुआ एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। इसी श्रृंखला में एक वोट की कीमत शीर्षक वाली शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई।जागरूकता के लिए बनाए गए जिले के थीम सांग को बृजेश कुमार गौड़ ने सुर दिया है। संगीत रोशन शर्मा का है। गीत को कमलसिंह सोलंकी द्वारा रचित किया गया है। जागरूकता हेतु बनाए गए वीडियो में अधिकारियों, शहर के नागरिकों के अलावा दिव्यांग आइकॉन  किरण पाटीदार तथा यूथ आईकॉन नवोदित बैरागी ने आधिकाधिक मतदान का संदेश दिया है। वीडियो संदेश के असिस्टेंट डायरेक्टर मयंक स्वर्णकार हैं, सहायक का कार्य तन्मय स्वर्णकार, प्रकाश गोलानी, प्रीति गोठवाल,  राजेश कुमार स्वर्णकार, यमुना स्वर्णकार ने किया है। कोरियोग्राफर कमलेश पाटीदार, रवीना पाटीदार है। गगन सिंह कछावा ने भी सहयोग दिया है। शॉर्ट फिल्म एक वोट की कीमत में प्रकाश गोलानी, भूमिका गोलानी, इच्छा, प्रखर शर्मा, प्रियांश बैरागी तथा महक टाक द्वारा भूमिकाएं अदा की गई है।इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, रजनीश सिंहा, नवदीप बैरागी, किरण पाटीदार इत्यादि ने आधिकाधिक मतदान करने, लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी जिलावासियों से विधानसभा निर्वाचन में मतदान दिवस पर ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील  की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE