BREAKING NEWS
खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रविवार की झमाझम के बाद फिर.. <<     खरगोन जिले के अंजनगांव में 6 माह बाद भी नहीं.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन,.. <<     NEWS : क्रेटा लूटकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार,.. <<     शाजापुर में सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<     KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक.. <<     KHABAR : बारिश बनी काल, उफनते नाले में बहे चालक का.. <<     KHABAR : हेमंत शर्मा बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने.. <<     BIG REPORT : नीमच की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीएस.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2023, 12:23 pm
KHABAR : मतदान दिवस 17 नवम्बर को सवैतनिक अवकाश प्रदान किए जाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 17 नवम्बर को सभी उद्योग, संस्थानों, दुकानों आदि में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों को मतदान में भाग लेने के लिए मतदान दिवस 17 नवम्बर को सवैतनिक अवकाश प्रदान किए जाने के संबंध में श्रमायुक्त मप्र इंदौर द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135-ग के प्रावधानानुसार प्रदेश की समस्त विधानसभाओं के क्षेत्रों में आने वाले सभी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को चाहे वह दैनिक मजदूर या आकस्मिक श्रमिक श्रेणी का ही हो, जो आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में मतदान करने का हकदार है। उसको मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाना आवश्यक है। यदि कामगार किसी ऐसे उद्योग या स्थापना में नियोजित है जो उस विधानसभा क्षेत्र से बाहर है जहां आम निर्वाचन हो रहे हैं, तब भी उन्हें मतदान हेतु सवैतनिक अवकाश की पात्रता होगी। सभी कारोबार, व्यवसाय, आद्योगिक उपक्रम या अन्य स्थापना के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यरत सभी कामगारों को आगामी विधानसभा निर्वाचन में मताधिकार का उपयोग सुविधाजनक एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने की दृष्टि से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का परिपालन सुनिश्चित करते हुए मतदान दिवस को समस्त श्रेणी के कामगारों को सवैतनिक अवकाश अनिवार्य रूप से प्रदान करेंगे। इन निर्देशों का समुचित परिपालन प्रदेश के कारखानों के अधिभोगीगणों, प्रबंधकों तथा दुकानों, व्यवसायियों, कारोबारियों एवं वाणिज्यिक स्थापनाओं के नियोजक और प्रबंधकों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE