BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<     KHABAR : एमपी में तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू.. <<     NEWS : धीरजी खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 500.. <<     BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त फैसला, मारपीट मामले.. <<     खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रविवार की झमाझम के बाद फिर.. <<     खरगोन जिले के अंजनगांव में 6 माह बाद भी नहीं.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन,.. <<     BIG NEWS : क्रेटा लूटकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार,.. <<     शाजापुर में सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2023, 6:20 pm
BIG NEWS : कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी कल धार में, आमसभा को करेंगी संबोधित, अलीराजपुर और बड़वानी के नेता भी रहेंगे मौजूद, पढे़ खबर

Share On:-

धार। कांग्रेस की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक दिवसीय दौरे पर सोमवार यानी 6 अक्टूबर को धार आ रही है। इस दौरान कुक्षी विधानसभा के ग्राम डही में स्थित पुलिस ग्राउंड पर आमसभा को संबोधित करेंगी।


विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से पहली बड़ी सभा कल होगी। इसके पहले कोई भी बड़ा नेता अभी तक धार नहीं आया था। इधर प्रियंका गांधी की आमसभा को लेकर कांग्रेस का जिला संगठन तैयारियों में जुट गया हैं।


आचार संहिता के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मंच के आसपास डोम इस बार नहीं बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, डोम की जगह मजबूत टैंट का ही 60 बाय 30 का मंच रहेगा, जहां पर ही सभी नेताओं के बैठने की उचित व्यवस्था रहेगी। महासचिव गांधी के साथ पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मौजूद रहेंगे।


प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगी प्रचार
धार कांग्रेस के जिला संगठन को दौरे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे के बाद हेलीकॉप्टर से प्रियंका गांधी सीधे डही में बनाए गए हैलिपेड पर पहुंचेंगी। यहां पर स्थानीय नेताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद वाहनों का काफिला सीधे सभा स्थल पर पहुंचेगा। मंच और डी के बाद सामने आम लोगों के बैठने की व्यवस्था कांग्रेस ने की है।


करीब 30 हजार कुर्सियां पंडाल में लगाई जा रही हैं। कुक्षी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह बघेल सभा को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार सहित अन्य नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया व तैयारियों का जायजा लिया है। महासचिव गांधी धार के बाद हेलीकॉप्टर से ही सीधे देवास जाएगी।


कार्यक्रम में दूसरे जिलों के कार्यकर्ता भी होंगे शामिल
आमसभा को लेकर बनाए गए मंच पर कुक्षी के कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा गंधवानी से उमंग सिंघार, मनावर के डॉ हीरालाल अलावा, धरमपुरी के पांचीलाल मेडी भी प्रत्याशी के तौर पर मौजूद रहेंगे। साथ ही अलीराजपुर, बड़वानी व झाबुआ से भी नेता व कुछ समर्थक आमसभा को सुनने के लिए आने वाले हैं, इन जिलों से कांग्रेस प्रत्याशियों को भी मंच पर स्थान दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE