BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा.. <<     इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 10:23 am
KHABAR : कम होगा रतलाम शहर का भारी यातायात, दिसंबर में 14 मीटर चौड़े फोरलेन में बदलने लगेगा 3.2 किमी ‎लंबा बंजली बायपास, सिटी फोरलेन संख्या 6 हो‎ जाएगी, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। चुनावी अड़ंगे के कारण शहर की‎ दो प्रमुख सड़कों को फोरलेन‎ बनाने का काम भी लगभग ठप ‎पड़ा है। इसमें पहली रविदास चौक‎से करमदी के पास तक जा रही‎ 4.1 किमी लंबी सड़क है। 27 ‎करोड़ के खर्च से इसे 10 से 12‎ मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। यह‎ आधी डामर और आधी सीमेंट ‎कांक्रीट की बनेगी।


दूसरी जावरा‎ फाटक से सेजावता फंटे तक की‎ सड़क है। 17 करोड़ के खर्च से ‎इस 2.9 किमी सड़क को भी 14‎ मीटर चौड़ा किया जा रहा है। यह ‎डोसीगांव तक सीमेंट कांक्रीट तथा ‎उससे आगे सेजावता फंटा तक ‎डामर की बनेगी।‎


मेडिकल ‎कॉलेज तिराहा से प्रारंभ होकर ‎सेजावता फंटे तक 3.2 किमी लंबा‎ बायपास अभी टू लेन बना हुआ है।‎ यातायात बढ़ने के कारण इसे 14 ‎मीटर चौड़े फोरलेन में तब्दील किया‎ जा रहा है। सीमेंट कांक्रीट के‎ फोरलेन निर्माण पर 18.5 करोड़‎ रुपए का खर्चा आएगा। इसका‎ सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि‎ शहर का भारी यातायात कम हो‎ जाएगा। ‎ अभी रतलाम-बांसवाड़ा और‎ महू-नीमच हाईवे ‎सालाखेड़ी-फव्वारा चौक-कॉन्वेंट‎स्कूल-दो बत्ती चौराहा से सैलाना‎ बस स्टैंड तक जाने वाले फोरलेन ‎से जुड़ा हुआ है। इंदौर से आकर ‎बांसवाड़ा तरफ जाने वाली बस, ‎ट्रक सहित अधिकांश भारी वाहन‎ इसी मार्ग से गुजरते हैं। बंजली ‎बायपास फोरलेन होने से इन्हें एक‎ बेहतर विकल्प मिल जाएगा।


लोक‎ निर्माण विभाग ने सितंबर अंत में‎ इसके टेंडर फाइनल कर दिए थे। ‎चौड़ीकरण के लिए रोड के‎ आसपास के पेड़ों की कटाई चालू‎ ही हुई थी कि 9 अक्टूबर को‎ आचार संहिता लग गई। इससे काम‎रुक गया। 5 दिसंबर को विधानसभा‎ चुनाव की आचार संहिता खत्म हो‎ जाएगी। इसके बाद फोरलेन का ‎काम तेजी से होगा। इसके लिए ‎लोनिवि ने ठेकेदार को रिमाइंडर कर‎ दिया है।‎


तीन नए फोरलेन ‎बनने के बाद सिटी‎फोरलेन की संख्या 6 हो‎ जाएगी। राम मंदिर से‎ ऑरों आश्रम (सैलाना‎रोड) तक शहर का पहला ‎सिटी फोरलेन था। उसके‎ बाद जावरा अंडर ब्रिज से‎सालाखेड़ी और बाजना‎बस स्टैंड से वरोठ माता‎मंदिर (सागोद रोड)‎फोरलेन बन चुके हैं। वहीं‎बाजना बस स्टैंड से मोती‎नगर तिराहे तक का‎फोरलेन बनकर तैयार हो‎गया है।‎‎

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE