देवास। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए केन्द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में स्थित ईवीएम/वीवीपेट मशीनों के स्ट्रांग रूम के लिए कन्ट्रोल रूम(07272-299053) बनाया गया तथा 24×7 के लिए अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्ट्रांग रूम में सशस्त्र सुरक्षा गार्ड तैनात रहेगा। स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रानिक उपकरण मोबाईल आदि प्रतिबंधित रहेंगे। प्रत्येक शिफ्ट में वीडियोग्राफर भी रहेगा तथा प्रत्येक आगंतुक की वीडियोग्राफी करेगा।