चपलाना। कस्बे में बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल घायलों की मदद की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान शंकरलाल पिता भागीरथ ओड़ एवं कालूलाल पिता रामचंद्र ओड़, निवासी बच्छाखेड़ी (तलाऊ के पास) के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर काफी तेज थी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।