BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2023, 2:41 pm
KHABAR : भाषा सीखकर बनाएँ सुनहरा भविष्य, अच्छे कॅरियर के लिए आवष्यक है भाषाई ज्ञान- डॉ मुझाल्दा, महाविद्यालय में संवाद कार्यक्रम संपन्न, पढ़े खबर   

Share On:-

बडवानी। भाषा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शुद्ध और प्रांजल भाषा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए अत्यंत आवष्यक है। युवाओं को श्रेष्ठ साहित्य का निरंतर अध्ययन करना चाहिए। इससे भाषाई ज्ञान का विस्तार होगा। अच्छे कॅरियर के लिए भाषाओं का ज्ञान होना आवष्यक है। ये बातें शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ द्वारा भाषा उत्सव के अंतर्गत आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिन्दी के प्रो डॉ आर एस मुझाल्दा ने कहीं। यह आयोजन प्राचार्य डॉ दिनेष वर्मा के मार्गदर्षन में किया गया। 
डॉ मुझाल्दा ने कहा कि आज जो भाषा बोलते हैं उससे आपकी पहचान होती है। आप जैसा लिखते हैं उससे आपकी भाषा पर पकड़ का अनुमान लगाया जाता है। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में हिन्दी भाषा के ज्ञान पर आधारित अनेक प्रष्न पूछे जाते हैं। आप हिन्दी भाषा को व्याकरणिक दृष्टि से सीखें। शब्द भंडार को समृद्ध करें। कॅरियर सेल के कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि प्रसिद्ध कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम स्वामी के जयंती वर्ष में मनाये जा रहे भाषा उत्सव का उपयोग करते हुए कॅरियर सेल युवाओं में भाषा के प्रति रूझान उत्पन्न करने का कार्य कर रहा है। सहयोग राहुल वर्मा, आवेष खान, सुरेष कनेष, भियारी गुर्जर, अक्षय चौहान और डॉ मधुसूदन चौबे ने दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE