BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 6:34 pm
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने नीमच में आईआईएम विद्यार्थियों को रुरल इंगेजमेंट प्रोग्राम की ब्रीफिंग की, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय प्रबंध संस्‍थान इंदौर के छात्र आर्थिक, सामाजिक और विकास संबंधी मुद्दों को समझने के लिए कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद के मार्गदर्शन में रुरल इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत 24 छात्रों का एक दल 18 से 22 दिसम्‍बर 2023 तक नीमच जिले में भ्रमण पर आया हुआ है। 
जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आईआईएम इंदौर के विद्यार्थियों की अनौपचारिक बैठक में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याऐं शहर से अलग होती हैं। आरईपी प्रतिभागियों को ऐसा अनुभव प्रदान करता है, जो उन्‍हें त्वरित और सही निर्णय लेने, जमीन से जुड़ने और संवेदनशील होने में समक्ष बनाता है। उन्‍होने कहा कि भारत की अधिकांश आबादी ग्रामों में निवास करती है, उनकी जरूरतों और आकांक्षाओं को समझने, उनकी समस्याओं को हल करने, उन्हें समझने और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए क्या कर सकते हैं, इसका तरीका खोजना महत्वपूर्ण है। गुरूप्रसाद ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, जल शक्ति अभियान कैच द रेन अभियान, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत बनाई गई सरंचना आदि के संबंध में ब्रीफिंग कर जानकारी आईआईएम के छात्रों को दी गई।
रुरल इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत आईआईएम के छात्रों को नीमच की ग्राम पंचायत भादवामाता, बोरदियाकलां, जावद की ग्राम पंचायत लुहारिया जाट, जाट, मनासा की ग्राम पंचायत रावतपुरा, मौकमपुरा का भ्रमण करवाया जाएगा।
इस अवसर हेमन्‍द्र शर्मा समन्‍वयक आईआईएम इंदौर, कार्यपालन कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री उपस्थित थे। यह जानकारी अरविंद डामोर अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच ने दी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE