BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 11:25 am
KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को लिखा पत्र, कोरोना के बाद बढ़ती बीमारियों पर चिंता, कहा-वास्तविक कारणों की जांच हो, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कोरोना काल के बाद बढ़ रहे हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लोगों में बढ़ रही इन गंभीर बीमारियों के वास्तविक कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन और गहन जांच कराने की मांग की है।


कोठारी ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान समय में गंभीर और जानलेवा बीमारियों का इलाज बेहद महंगा हो गया है। इन बीमारियों के निदान के लिए आवश्यक जांचें भी आम नागरिक की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दवा कंपनियों ने कई जीवनरक्षक और आवश्यक दवाइयों की कीमतों में मनमाने ढंग से भारी वृद्धि की है। कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों पर उपचार का भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।


प्रभावी मूल्य नियंत्रण बोर्ड बने
कोठारी ने मांग की है कि आवश्यक दवाइयों के मूल्य निर्धारण और नियंत्रण के लिए एक प्रभावी मूल्य नियंत्रण बोर्ड का गठन किया जाए। वर्तमान व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जाए, ताकि दवा कंपनियों की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों को उचित कीमत पर दवाइयां उपलब्ध हो सकें।


उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 10 लाख रुपए से कम है, उन्हें भी योजना के दायरे में शामिल कर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाए।


कोठारी ने प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मांग की है कि आयुष्मान योजना के तहत केंद्र सरकार जितनी उपचार सहायता राशि उपलब्ध कराती है, उतनी ही अतिरिक्त राशि मध्य प्रदेश सरकार भी उपलब्ध कराने का प्रावधान करे, ताकि प्रदेश के जरूरतमंद मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए पर्याप्त आर्थिक सहयोग मिल सके।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE