BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 11:12 am
KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान विवाद, इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर पुलिस को सौंपी लिखित शिकायत, कहा- मेरी जान को खतरा, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली बिग बॉस फेम तान्या मित्तल और मुंबई से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब छह महीने पुराने मामले में फैजान अंसारी ने ग्वालियर पहुंचकर तान्या मित्तल पर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से खा है कि उनकी जान को कुछ भी होता है तो इसके लिए तान्या मित्तल जिम्मेदार होंगी,ऐसे में पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।


फैजान ने अपनी जान को बताया खतरा 
मुंबई से ग्वालियर पहुंचे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी पहले यूनिवर्सिटी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए,इसके बाद वह सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एक लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं। फैजान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। 


शिकायत वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव 
फैजान अंसारी का कहना है कि यह विवाद करीब छह महीने पहले शुरू हुआ था। उनके मुताबिक, तान्या मित्तल ने मुंबई एयरपोर्ट से बलराज साहनी को गिरफ्तार करवाया था। इसी मामले में बलराज की परिचित सिम्मी राजपूत ने उनसे मदद मांगी थी। इसके बाद उन्होंने तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब उसी शिकायत को वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है।


6 महीने पहले शुरू हुआ था विवाद 
फैजान का आरोप है कि उन्हें अलग-अलग लोगों के जरिए लगातार धमकियां मिल रही हैं। धमकी देने वाले खुद को प्रभावशाली और जान-पहचान वाले लोग बताते हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल करीब छह महीने पुराने इस विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। फैजान अंसारी ने सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE