BREAKING NEWS
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<     NEWS : बोरदा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<     KHABAR : बिना रिश्वत नहीं होता कोई काम, भ्रष्टाचार.. <<     KHABAR : सीसीटीवी फुटेज पर उठे सवाल, तीन युवकों की.. <<     NEWS : 34 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद शिक्षक केसर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 10:46 am
KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में शुरू किया जल मंदिर, सेवा पखवाड़े के तहत मरीजों व परिजनों को मिलेगा वर्षभर शुद्ध एवं शीतल पेयजल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 14 जुलाई तक आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में जल मंदिर का लोकार्पण किया गया। यह स्थायी सेवा प्रकल्प स्वर्गीय सुरेश कुमार सांभर की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके परिवार के सहयोग से स्थापित किया गया है।

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल ने फीता काटकर जल मंदिर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप से हुई, जिसके बाद अतिथियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

महावीर इंटरनेशनल केन्द्र एवं महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी की संयुक्त पहल से स्थापित यह जल मंदिर अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों तथा चिकित्सालय स्टाफ को वर्षभर शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगा। संस्थापक अध्यक्ष एवं वूमन्स एम्पावरमेंट की डिप्टी डायरेक्टर आशा सांभर के परिवार ने जल मंदिर के नियमित रखरखाव, निरीक्षण और स्वच्छ पेयजल की सतत व्यवस्था का संकल्प लिया।

इस अवसर पर केन्द्र अध्यक्ष प्रदीप धाकड़, पं. मनोहरलाल बंब, श्रीपाल मारू, हरीश उपाध्याय, प्रियदर्शिनी अध्यक्ष रजिया अहमद, मधु धाकड़, चेतना लालका, स्वीटी सांभर, रुकसाना खान सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, चिकित्सालय स्टाफ एवं मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE