BREAKING NEWS
देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 12:24 pm
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा, महिला मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को टक्कर मार सड़क पर लेटा कार चालक, शराब के नशे में सरेराह किया ऐसा तमाशा, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के शासकीय पीजी कॉलेज के सामने गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने महिला मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने कथित रूप से नशे की हालत में सड़क पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर यशोधर्मन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस चालक राहुल पिता बिहारीदास बैरागी (25) निवासी अभिनंदन कॉलोनी, एक महिला मरीज को उपचार के लिए मंदसौर से उदयपुर ले जा रहे थे। रात करीब 11 बजे शासकीय पीजी कॉलेज के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में महिला मरीज सहित एंबुलेंस में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे, लेकिन एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को उदयपुर रवाना किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक कथित रूप से शराब के नशे में सड़क पर गाली-गलौज करने लगा और बीच सड़क पर लेटकर काफी देर तक हंगामा करता रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

पुलिस के अनुसार कार (एमपी-09-डब्ल्यूई-7572) का चालक राम सिंह लोहार, निवासी ग्राम सिंदपन (जिला मंदसौर) है, जो एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड क्रेडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। पुलिस उसे थाने लेकर गई, जहां भी वह असामान्य व्यवहार करता रहा।

सहायक उपनिरीक्षक पी.सी. चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक के नशे में होने के आरोपों की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE