BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 11:11 am
BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप हरियाणा में पकड़ी, प्रेस की आड़ में हो रहे नशे के कारोबार का खाकी ने किया भंडाफोड़, बरलाई का ईश्वरलाल और बैजलपुर की सोना प्रजापति चढ़ी पुलिस के हत्थे, करोड़ों के नेटवर्क की कड़ी उजागर, पढ़े खबर

Share On:-

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सीआईए रतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामले में मध्यप्रदेश के दो आरोपियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईश्वर लाल निवासी बरलाई, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) तथा सोना प्रजापति निवासी बैजलपुर, जिला रायसेन (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मध्यप्रदेश से अफीम की खेप हरियाणा और पंजाब में सप्लाई करने जा रहे थे।

पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां महिला आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी ईश्वर लाल का पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है।

'प्रेस' स्टिकर और पहचान पत्र का लिया सहारा-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धांगड़ पुल के पास नाकाबंदी की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई।

जांच में पता चला कि पुलिस जांच से बचने के लिए आरोपियों ने कार के आगे और पीछे एक समाचार पत्र के नाम का 'प्रेस' स्टिकर लगा रखा था। कार में प्रेस के पहचान पत्र भी रखे गए थे, ताकि खुद को पत्रकार बताकर पुलिस को भ्रमित किया जा सके। संदेह कम करने के उद्देश्य से कार में महिला को भी साथ बैठाया गया था।

मुख्य आरोपी पर पहले भी दर्ज है एनडीपीएस का मामला-
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ईश्वर लाल के विरुद्ध पहले भी पंजाब के बठिंडा जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा अफीम की खेप किसे पहुंचाई जानी थी।

चार पहचान पत्र भी बरामद-
पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से चार पहचान पत्र भी बरामद किए हैं। सभी कार्डों पर आरोपी का नाम एक ही है, लेकिन उनमें अलग-अलग तस्वीरें होने की बात सामने आई है। दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक यूट्यूब चैनल संचालित करता है, जिसके लगभग 12,300 सब्सक्राइबर हैं। इस चैनल पर वह राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों से जुड़े वीडियो प्रसारित करता था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE