BREAKING NEWS
VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<     KHABAR : दतिया में गणेश उत्सव की धूम, कलेक्टर.. <<     KHABAR : नन्हें उस्तादों का देसी जुगाड़, महंगे.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG REPORT : इंदौर में गूंजी ‘छात्रों की आवाज’,.. <<     BIG NEWS : छात्रों की गूंज को हर जिले तक ले जाएगी.. <<     KHABAR : तीन दिन से लापता बैंक कर्मचारी राजू पाल का.. <<     KHABAR : भारत को जानो’ में गूंजे ज्ञान के जवाब,.. <<     KHABAR : 4 छात्रावास जर्जर, विद्यार्थियों को दूसरे.. <<     BIG NEWS : भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने से.. <<     भक्त और भगवान की अनोखी पार्टनरशिप! बंजारा.. <<     BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 10:46 am
KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त आएंगे एमपी, इंदौर में 1500 बीएलओ से करेंगे संवाद, ओंकारेश्वर-महेश्वर का भी कार्यक्रम, पढे़ खबर       

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मध्य प्रदेश दौरा तय हो गया है। उनका यह दौरा चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त 4 जुलाई की दोपहर बाद इंदौर पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वे लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित बीएलओ कॉन्फ्रेंस में इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और खंडवा जिले के 1,500 से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और बूथ प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।


ज्ञानेश कुमार ऐसे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, जिन्होंने इससे पहले दिल्ली में भी बूथ लेवल अधिकारियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के साथ सीधे संवाद की पहल की थी। बीएलओ कॉन्फ्रेंस के बाद वे इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगे। 5 जुलाई को उनका ओंकारेश्वर और महेश्वर जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे भगवान शिव के दर्शन करेंगे और महेश्वर किले का भी भ्रमण करेंगे।


मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे की सूचना मिलते ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि चुनाव आयोग ने गुरुवार को देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है, जिनमें मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट भी शामिल है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा प्रदेश में चुनावी तैयारियों की समीक्षा और मतदान व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE