BREAKING NEWS
KHABAR : ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के लिए 33 केंद्र.. <<     VIDEO NEWS: “आस्था से युवाओं तक सब लुटे, अब जनता.. <<     उज्जैन जिले के जगोटी में बारिश से उफनी रपट.. <<     उज्जैन के बड़नगर में दर्दनाक हादसा, उफनती.. <<     KHABAR : 15 मिनट की बारिश में उजागर हुई नगर पालिका की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : माउंट आबू में सहकारिता सप्ताह का भव्य.. <<     KHABAR : एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला,.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब,.. <<     देवास पुलिस का महा-ऑपरेशन: एक ही रात में 5 अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेड़ा और सुबह का वक्त, जब.. <<     VIDEO NEWS: काले बादलों का कहर, मौसम विभाग का रेड.. <<     KHABAR : अवैध हथियार तस्करो पर बड़ी कार्रवाई, एक ही.. <<     मनासा-मंदसौर मार्ग पर भीषण हादसा, कार की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में देर रात हाई-वोल्टेज.. <<     रतलाम में 40 लाख की कथित लूट निकली फर्जी, 24 घंटे.. <<     खरगोन जिले के कसरावद बाजार में यूपी के रसीले.. <<     एसपी के निर्देश पर बड़ा पुलिस एक्शन, संपत्ति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2023, 7:54 pm
NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा, विधायक भाटी ने वितरित किए मृदा स्वास्थ्य कार्ड, अधिकारियों को अधिकाधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश, पढ़े भोमसिंह सोलंकी की खबर   

Share On:-

जैसलमेर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान दूसरे दिवस पंचायत समिति जैसलमेर के ग्राम पंचायत मूलसागर एवं दरबारी का गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन हुआ। रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री के सन्देश की प्रस्तुती की गई। वहीं लोगों को केन्द्र सरकार की 17 फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया जाकर उन्हें जानकारी दी गई। 
जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी के आतिथ्य में आयोजित हुए विकसित यात्रा शिविर में जिला प्रमुख प्रतापसिंह सौंलकी, सरपंच मूलसागर खेताराम, सरपंच दरबारी का गांव कतू भील, अतिरिक्त विकास अधिकारी कैलाश पालीवाल, उपनिदेशक कृषि विस्तार राधेश्याम नारवाल के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी अच्छी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विधायक भाटी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विकसित रथ के माध्यम से जहां ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी वहीं योजनाओं से वंचित रहे लोगों का पंजीयन किया जाकर उन्हें भी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे रथ के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी दें एवं उन्हें लाभान्वित करावें।
उन्होंने इस अवसर पर कृषि विभागत द्वारा प्रस्तुत किये गये ड्रॉन प्रदर्शन का भी अवलोकन किया एवं कहा कि इससे किसानों को नवीन तकनीकी की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को पात्र किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने के साथ ही किसान सम्मान निधि योजना से वंचित रहे किसानों का शिविर में पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए है उनकी जुबान से शिविर में उनके अनुभव साझा करें ताकि लोग केन्द्र सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ ले सकें। उन्होंने इस अवसर पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए।
अतिरिक्त विकास अधिकारी पालीवाल ने बताया कि शिविर के दौरान बैंकों द्वारा 13 केसीसी की गई। वहीं 29 किसानों का किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन किया गया। इसके साथ ही 05 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये। वहीं 06 आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी जारी की गई व 59 नये कार्ड पंजीकृत किये गये। प्रधानमंत्री आवास के 05 प्रमाण-पत्र व स्वच्छ भारत मिशन के 05 प्रमाण-पत्र जारी किय गये। इसके साथ ही खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस प्रकार विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीणों के लिये उपयोगी रही एवं उन्होंने केन्द्र की योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE